![]()
जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने इलाके में स्थित टोवो क्लब पर कार्रवाई कर 8 पेटी शराब रिकवर की। क्लब में अवैध रूप से शराब रखी हुई थी जिसे क्लब में आने वाले लोगों को परोसी जा रही थी। सूचना पर थाना पुलिस ने रेड कर शराब रिकवर की वहीं अवैध रूप से शराब रख
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही अवैध शराब भन्डारण एवं बिक्री के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गए। जिस पर कार्यवाही हेतु एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा, एसीपी योगेश चौधरी ,सीआई श्याम नगर दलबीर सिंह की टीम ने टोवो क्लब, गंगा जमुना के सामने, न्यू सांगानेर रोड पर दबिश दी। मौके से किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम कगार बियर 650 एमएल की कुल बोतल 24 बोटल, बुडवेइजर ग्लोबल किंग ऑफ़ बियर 650 एमएल कुल 12 बोतल, किंगफिशर अल्ट्रा लगेर बियर 650 एमएल की कुल बोटल 12, टर्बोर्ग स्ट्रांग प्रीमियम बियर 650 एमएल की कुल 24 बोतल, कार्ल्सबर्ग प्रीमियम एलिफेंट की कुल 12 बोटल, बकार्डी क्रैनबेरी 275 एमएल की कुल 24 बोतल बरामद कर मौके से अभियुक्त अनुज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध शराब भन्डारण के संबंध मे पूछताछ जारी है। अन्य संदिग्ध गजेन्द्र गुर्जर, मनीष गौतम से भी पूछताछ की जाएगी। अवैध शराब भन्डारण करने वाला आरोपी अनुज गुर्जर को मौके से गिरफ्तार किया गया जिस के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट जैसी संगीन धाराओ में कुल 9 मामले दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments