सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लगी भीड़।
रक्षाबंधन इस बार अनूठा संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा के मुताबिक आज पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इस बार यह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ व शुभ संयोग वाला दिन रहेगा। यह संयोग लगभग 100 साल के बाद बना है।
पवन शर्मा के मुताबिक पूर्णिमा पर हमेशा भद्रा का साया रहता है। लेकिन 100 साल बाद यह संयोग बना है, इसमें भद्रा का कही भी स्पर्श नहीं है।
राखी से पहले देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। महिलाएं राखी मिठाई खरीदने के साथ-साथ मेंहदी भी लगवाती नजर आईं। शहर के बाजार रंग-बिरंगे राखियों से सजा नजर आया। राखियों के साथ मिठाई और नारियल की भी जमकर खरीदारी की गई। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन सभी जगह पर जमकर भीड़ रही।

रक्षाबंधन पर बहनों ने मेहंदी लगाई। फिर भाइयों की राखी बांधी।
बसों का इंतजार करते रहे लोग
रोडवेज और रेलवे की ओर से रक्षाबंधन स्पेशल बस और ट्रेनों में सुविधा भी कम पड़ गई। गांधीनगर और जयपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात तक यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं सिंधी कैंप बस स्टैंड से लेकर टोंक रोड, ट्रांसपोर्ट नगर सभी जगहों पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments