![]()
सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार और वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक भूपेंद्र खेरवा, प्रियंका पल्लवी ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत 27 जीजी, चूनावढ़ और 3 एच छोटी के विभिन्न चकों का दौरा किया।
श्रीगंगानगर जिले में सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार और वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक भूपेंद्र खेरवा, प्रियंका पल्लवी ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत 27 जीजी, चूनावढ़ और 3 एच छोटी के विभिन्न चकों का दौरा किया। टीम ने फसलों का निरीक्षण किया जिसमें कपास की फसल प
उन्होंने बताया कि फसल की बुवाई के 40-50 दिन बाद प्रति एकड़ दो फेरोमोन ट्रैप लगाने चाहिए। किसानों को सलाह दी गई कि अगर 5-8 पतंगे प्रति ट्रैप लगातार तीन दिन तक आते हैं या 100 फूलों में 5 से 10 फूल बंद (रोजेटी फूल) दिखाई देते हैं, तो सावधान हो जाएं। साथ ही अगर 20 हरे टिंडों में से एक या दो में गुलाबी सुंडी मिलती है, तो 61 से 120 दिन तक की फसल में कीटनाशकों का छिड़काव करें।
इसके लिए इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एसडी 50 ग्राम या प्रोफेनोफास 50 ईसी 200 मिली या इंडेक्सोंकार्ब 14.5 प्रतिशत ईसी 100 मिली कीटनाशक को 100 लीटर पानी में घोलकर प्रति बीघा छिड़काव करने की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान मूंग, ग्वार आदि फसलों में रस चूसक कीट जैसे थ्रिप्स, हरा तेला, सफेद मक्खी, ग्रीन बग और ग्वार में तनाग्लन रोग और बैक्टीरिया ब्लाइट के नियंत्रण के लिए भी विभागीय सिफारिशों के अनुसार कीटनाशक और फंगीसाइड छिड़काव की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है और किसानों को अधिक से अधिक फसल का बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments