☜ Click Here to Star Rating



दौसा जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

दौसा जिले में बीते सप्ताह मौसम पूरी तरह साफ रहने के बाद शनिवार अलसुबह मौसम एक बार फिर बदल गया है। यहां आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है।

.

मौसम विभाग ने भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं बीते सप्ताह की बात करें तो एवरेज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। साथ में धूप में तेजी के कारण गर्मी व उमस ने आमजन के पसीने छुड़ा दिए थे। ऐसे में अब मौसम बदलने से राहत मिलने के आसार हैं।

आगामी सप्ताह यूं रहेगा तापमान

वहीं आगामी दिनों में तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो 10 अगस्त को अधिकतम 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, 11 अगस्त को अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, 12 अगस्त को अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री, 13 अगस्त को अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री, 14 अगस्त को अधिकतम 26 और न्यूनतम 24 डिग्री, 15 अगस्त को अधिकतम 31 और न्यूनतम 24 डिग्री, 16 अगस्त को अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री, 17 अगस्त को अधिकतम 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading