☜ Click Here to Star Rating



रायसिंहनगर में सीमा सुरक्षा बल की 163वीं बटालियन में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में सीमा सुरक्षा बल की 163वीं बटालियन में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जन सेवा समिति और सत्यनारायण स्कूल की बच्चियों ने सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधी। बहनों ने जवानों को घर जैसा स्नेह और अपनापन महसूस कराने

.

जवानों ने भावुक होकर कहा कि बहनों का आना और राखी बांधना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। बीएसएफ के कमांडेंट ने इस मौके पर कहा कि हम सरहद पर रहकर देशवासियों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, यह हमारा कर्तव्य है।

श्रीकरणपुर में भी सीमाजन कल्याण समिति की बहनों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों और बीएसएफ कैंप में राखी बांधी। उन्होंने फौजी भाइयों की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सीमाजन कल्याण समिति से अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल, दिनेश और बीएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट रजनीश कुमार, डिप्टी कमांडेंट नारायण लाल, कंवर सिंह, एसआर इनावटी, सूबेदार मेजर साहब सिंह और इंस्पेक्टर नरेश कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

जैतसर में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने बहनों की रक्षा का प्रण लिया। कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पेड़ों को भी राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शुभ लगन होने के कारण दूर शहरों से आई बहनें शाम तक राखी बांधती रहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading