☜ Click Here to Star Rating



रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिली।

राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को खुशियों की सौगात दी है। महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिली है।

.

शनिवार को पहले ही दिन रोडवेज बसों में दुगुना यात्री भार देखा गया। पिछले साल केवल एक दिन की निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई थी। इस बार की पहल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है।

रोडवेज सूत्रों के अनुसार यह सुविधा 9 अगस्त (रक्षाबंधन) और 10 अगस्त को राजस्थान की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पहली बार इस वर्ष दो दिन की निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।

झालावाड़ डिपो के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार सैनी ने बताया कि सभी रूट पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए बस स्टैंड परिसर में रोडवेज स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

रक्षाबंधन के दिन सुबह 6 बजे से ही महिला यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर पहुंचने लगी। दो दिन की मुफ्त यात्रा से दूर-दराज के जिलों से आने-जाने वाली महिलाओं को विशेष लाभ मिला है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading