☜ Click Here to Star Rating



मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की महिलाओं ने स्थानीय ट्रैफिक थाना और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिसकर्मियों और जिला कलेक्टर को राखी बांधी।

धौलपुर में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी ने रक्षाबंधन का त्योहार अनोखे तरीके से मनाया। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने स्थानीय ट्रैफिक थाना और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिसकर्मियों और जिला कलेक्टर को राखी बांधी।

.

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन का आनंद देना था, जो ड्यूटी के कारण अपने घर नहीं जा पाते। कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति की जिला संयोजिका रजनी गोयल, जिला सह संयोजिका ममता श्रीवास्तव और प्रखंड संयोजिका शारदा आर्या ने किया। दुर्गावाहिनी से जिला सह संयोजिका दिशा श्रीवास्तव, प्रखंड संयोजिका खुशबू गोयल, आकांक्षा भार्गव और संध्या श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। दर्जनों महिलाओं ने ट्रैफिक थाना प्रभारी अशुतोष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

इसके साथ ही महिलाओं ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को भी रक्षा सूत्र बांधा। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का संकल्प भी लिया। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से अपनी रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बहनों ने पुलिसकर्मियों से देश, समाज और राष्ट्र की सुरक्षा का वादा लिया। साथ ही भारत माता को परम वैभव के पद पर आसीन करने का संकल्प दिलाया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से मातृशक्ति को सशक्त बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनका सम्मान बढ़ाने का वचन भी लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading