![]()
पुलिस टीम की गिरफ्त में नशा तस्कर पंकज उर्फ सोनू।
पलवल में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से साढ़े तीन लाख रुपए कीमत का 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई सिराजुद्दीन अपनी टीम के साथ मुंडकटी थाना क्षेत्र के डकोरा गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंचारी गांव में रह रहा पंकज उर्फ सोनू गांजा बेचने के लिए गोडोता मोड पर खड़ा है।
पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखते ही प्लास्टिक का कट्टा उठाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जिला भरतपुर (राजस्थान) के ननदेरी बास गांव का रहने वाला है और फिलहाल बंचारी गांव में रहता है।
10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद
पुलिस ने नोडल अधिकारी एईटीओ गौरव रंजन को मौके पर बुलाकर आरोपी की तलाशी ली। प्लास्टिक के कट्टे से 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुंडकटी थाना में केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह उक्त गांजे को कहां से और किससे लेकर आता है और यहां किसे बेचता है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मादन पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments