![]()
महिला कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली और एसआरजी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को राखी बांधी।
झालावाड़ में रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली और एसआरजी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को राखी बांधी।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने शहर कोतवाली में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस जवानों के साथ-साथ एसआरजी हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मातृशक्ति की जिला संयोजिका सीमा सेन, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका नीतू सैनी और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप मौजूद थे। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की छात्रा प्रमुख मनीषा सुमन, पल्लवी सुमन, हर्षिता सुमन, पलक सुमन, राधा गोड़ के अलावा बजरंगदल के अभिषेक लोकवानी और नरेंद्र सनजोतिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments