☜ Click Here to Star Rating



नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की मंडलीय परिषद बैठक (डीसीएम) में बुधवार को जयपुर मंडल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश यादव को सर्वसम्मति से मंडल मंत्री चुना गया। राकेश यादव पहले ट्रैकमैन पद से भर्ती हुए रेलकर्मी हैं, जिन्हें यूनियन ने पहली बार इतन

.

उनके चयन की घोषणा यूनियन अध्यक्ष मनोज परिहार, महामंत्री मुकेश माथुर और मंडल अध्यक्ष केएस अहलावत ने की। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान एजीएस गोपाल मीना, अनूप शर्मा, बैंक उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, डायरेक्टर देशराज सिंह, माधवेंद्र सिंह, मानसिंह गांगुली, लोकेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री मुकेश चतुर्वेदी ने बताया- यादव सबसे कम उम्र के मंडल मंत्री बने हैं। शुक्रवार को ऑल इंडिया रेलवेमेंस फैडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे यूनियन की बैठक में शामिल होंगे और फिर राकेश यादव को मंडल मंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे। यादव जेसी बैंक के डायरेक्टर भी हैं।

नए DRM रवि जैन ने संभाला कार्यभार, पुरवार का दिल्ली ट्रांसफर उधर, जयपुर मंडल में नए DRM के रूप में रवि कुमार जैन ने गुरुवार सुबह कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले उत्तर—पश्चिम रेलवे के जीएम अमिताभ से मुलाकात कर रिपोर्ट दी, इसके बाद निवर्तमान डीआरएम विकास पुरवार ने उन्हें चार्ज सौंपा।

रवि कुमार जैन रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस (एससीआरए) के एचए ग्रेड (एनएफ) अधिकारी हैं। इससे पहले वे रेलवे बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कोचिंग) के पद पर कार्यरत थे। रेलवे बोर्ड ने बुधवार शाम आदेश जारी कर जयपुर के डीआरएम विकास पुरवार और बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार का तबादला नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस मुख्यालय में किया है। दोनों अधिकारियों को उनके मूल विभाग में नई जिम्मेदारी दी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading