☜ Click Here to Star Rating


पहली बार जालोर पहुंचे आईजी राजेश कुमार को पुलिस जवान गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए

.

जोधपुर संभाग के नए आईजी ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जालोर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस लाईन के भवन में पुलिस अधिकारियों की क्राईम बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस लाईन ग्राउड में पौधा रोपण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार की दोपहर को पहली बार जालोर पहुंचे आईजी राजेश कुमार को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद जालोर पुलिस लाईन भवन में आईजी ने सभी थानाधिकारी व पुलिस अधिकारियों क्राईम बैठक ली। और अधिकारियों को क्राईम में कमी लाने व अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने समेत आवश्यक निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव के साथ पुलिस लाईन ग्राउड़ में पौधा रोपण किया। और राजस्थान में अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाकर हराभरा रखने का संदेश दिया।

इस दौरान बैठक में जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव, एएसपी मोटाराम गोदारा, सांचौर एएसपी चरण गोपीनाथ कांबले,डीएसपी गौतम जैन, जालोर कोतवाल अरविंद कुमार, भीनमाल डीएसपी अन्नराज पुरोहित, आहोर डीएसपी अनिल सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

नए आईजी का गुलदस्ता देकर जालोर में स्वागत करते हुए जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव

नए आईजी का गुलदस्ता देकर जालोर में स्वागत करते हुए जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव

आईजी ने पुलिस लाईन ग्राउंड में किया पौधा रोपण

आईजी ने पुलिस लाईन ग्राउंड में किया पौधा रोपण



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading