![]()
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बीकानेर में रहेंगे। वे गुरुवार को यहां जयपुर-जोधपुर बाइपास पर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, वहीं शाम को राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक में शामिल होंगे। हालांकि
गुरुवार सुबह ग्यारह बजे गहलोत सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद जयपुर-जोधपुर बाइपास पर गोविन्दराम मेघवाल के फॉर्म हाउस पर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में बीकानेर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही अनूपगढ़ से भी कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद की जा रही है। शाम को गहलोत राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक में शामिल होंगे। ये दोनों कार्यक्रम जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया लॉ कॉलेज में होंगे। गहलोत इसके बाद रात ग्यारह बजे रेल मार्ग से वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।
एक साथ दिखी कांग्रेस
आमतौर पर अलग अलग खेमों में बंटी रहने वाली कांग्रेस अशोक गहलोत की यात्रा के दौरान एक साथ नजर आई। शहर व देहात कांग्रेस के नेताओं ने अधिकांश कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहले दिन के अधिकांश कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला आगे रहे, वहीं पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल, भंवर सिंह भाटी सहित अन्य नेता भी साथ नजर आए। गहलोत की यात्रा में पूर्व मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ भी सक्रिय नजर आए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments