☜ Click Here to Star Rating


अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कांवा।

राजस्थान के जोधपुर निवासी राजू कांवा को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह संगठन हिसार में रजिस्टर्ड है और इसकी स्थापना 2002 में बिश्नोई समाज के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव सुरक्षा और सामाजिक समरस

.

संगठन के संरक्षक ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर बिश्नोई हैं, जिन्होंने फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान को कुश्ती सिखाई थी। संगठन के सह-संयोजक राजीव गोदारा ने बताया कि छह महीने पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण धारणियां के आकस्मिक निधन के बाद यह पद खाली था, जिसे अब राजू कांवा ने संभाल लिया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनिवास बैनीवाल ने बताया कि संगठन अब प्रवीण धारणियां की सोच को आगे बढ़ाते हुए समाज से कुरीतियां मिटाने, नशामुक्त भारत बनाने और युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार व खेलों की दिशा में प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम चलाएगा।

जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजू कांवा कहा कि निर्णायक व संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और आगामी दिनों में राज्यों की कार्यकारिणी पर भी मंथन किया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समाज के लिए अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ खेल एवं शिक्षा जगत के अलग से राष्ट्रीय स्तर के प्रकल्प प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सैकड़ों साल पहले पर्यावरण रक्षार्थ बलिदानी माता अमृता देवी बिश्नोई के नाम से भी एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा जिसमें महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

29 नियमों में विश्वास रखता है बिश्नोई समाज

संरक्षक मंडल के सर्वो सर्व आचार्य सुदेवानंद जी ने कहा कि बिश्नोई समाज गुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा स्थापित 29 नियमों में विश्वास करता है। हम लोग वन्य प्राणियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जान न्योछावर करने से पीछे नहीं हटते।

हम अध्यात्म में पूर्ण विश्वास रखते हैं और प्रकृति को बचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। संरक्षक सत्येन्द्र साहू ने बताया कि समाज के सभी युवा देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और हर क्षेत्र में सरकारी सेवाओं में उत्कृ़ष्ट योगदान दे रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading