![]()
भट्टाबस्ती इलाके में लोडिंग टैंपो में युवक का शव पड़ा मिला।
जयपुर में एक युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। रोड किनारे खड़े लोडिंग टैंपो में बुधवार सुबह उसकी लाश मिली। दो दिन से लापता टैंपो मालिक को उसके परिजन ढूंढ रहे थे। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस प्र
SI महेन्द्र सिंह ने बताया- धौलपुर के रहने वाले प्रथम सिंह (24) पुत्र श्रीपति की हत्या की गई है। वह दुर्गापुरा के शांति नगर में परिवार सहित रहकर लोडिंग टैंपो चलाता था। 28 जुलाई की सुबह वह अपने काम पर निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों के कॉन्टैक्ट करने की कोशिश पर उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दो दिन से लापता प्रथम सिंह को परिजन ढूंढने में जुटे थे।
ड्राइवर सीट पर थी लाश बुधवार सुबह करीब 9 बजे अमान अली शाह नाले के पास रोड किनारे खड़े लोडिंग टैंपो की ड्राइवर सीट पर युवक की लाश पड़ी मिली। लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। भट्टाबस्ती थाना पुलिस शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
दो दिन पहले की हत्या पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि लाश देखने में सड़-गल चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि 28 जुलाई को ही प्रथम की हत्या की गई थी। दो दिन तक हत्यारा शव को ठिकाने की फिराक में था। मंगलवार देर रात हत्यारा लोडिंग टैंपो के केबिन में प्रथम की लाश को यहां लेकर आया। रोड किनारे लोडिंग टैंपो में ड्राइवर सीट पर लाश को छोड़कर फरार हो गया। शव के सड़-गल जाने के कारण शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर किसी प्रकार से हत्या की गई है, उसका खुलासा हो सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments