![]()
कोटा में 8 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू।
कोटा के चंबल पार्क में आज अजगर दिखाई आने से हड़कंप मच गया। नर्सरी में काम कर रही महिलाओं की अजगर पर नजर पड़ी तो दहशत में आ गईं। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। गोविंद शर्मा ने मौके पर जाकर 8 फीट लंबे अजगर को पकड़ा। सुरक्षित जंगल मे रिलीज किया।
गोविंद शर्मा ने बताया- घटना दोपहर की है। नर्सरी में महिलाएं काम कर रही थीं। यहां पेड़ पौधे लेने वालों का आना जाना लगा रहता है। महिलाओं के नर्सरी में काम करते समय एक दम से अजगर सांप आ गया। अजगर ने महिलाओं पर हमला करने की कोशिश की। अजगर को देखकर महिलाएं डर के कारण दूर भाग गई। अजगर भी नर्सरी की पत्थर की दीवार में जाकर छिप गया।
गोविंद शर्मा ने बताया- मौके पर जाकर सावधानीपूर्वक अजगर को पत्थर की दीवार से बाहर निकाला। रेस्क्यू करने में करीब 15 मिनट का वक्त लगा। तब जाकर नर्सरी में मौजूद महिला व पुरुषों ने राहत की सांस ली। अक्सर बारिश के दिनों में कोबरा व अजगर शिकार की तलाश में अपने बिलों से बाहर निकल आते है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments