☜ Click Here to Star Rating


फरीदाबाद में एक ठेकेदारी का काम करने वाले कृष्ण गोपाल ने ट्रेन के आगे कूदकर में आकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने उसकी मौत के लिए पत्नी और उसकी बहन को जिम्मेदार ठहराया है। जीआरपी पुलिस ने 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों

.

मृतक कन्हैया (30) के छोटे भाई नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसके भाई की पत्नी का राजस्थान के रहने वाले उमेश के साथ कई सालों से अफेयर चल रहा था। 13 साल पहले कृष्ण गोपाल और किरन की शादी हुई थी। रिलेशन में वह उनकी भुआ का लड़का लगता है। एक साल पहले कृष्ण गोपाल ने उमेश के साथ मिलकर टैक्सी में चलाने के लिए एक शिफ्ट डिजायर गाड़ी खरीदी थी। जिसमें ढाई लाख रूपए कन्हैया और 90 हजार रूपए उमेश ने दिए थे। उमेश भी उन्हीं के साथ घर पर रहता था।

मृतक के परिजन

मृतक के परिजन

5 दिन पहले उमेश गाड़ी को लेकर अपने गांव सुनारी राजस्थान चला गया। जिसके बाद कृष्ण गोपाल ने उमेश को गाड़ी वापस करने के लिए बोल रहा था। कृष्ण गोपाल को दोनों के बीच का अफेयर पता चला गया ,जिसके बादकृष्ण गोपाल और उसकी पत्नी किरण के बीच झगड़ा हो गया। किरण हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली है उसकी बहन नेहा भी डबुआ में ही रहती है। नेहा ने 22 अगस्त को पुलिस में झूठी शिकायत देकर कन्हैया पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसके बाक कृष्ण गोपाल को पुलिस लेकर चली गई। शाम को कृष्ण गोपाल को चौकी से छुड़ाकर घर ला रहे थे।

रास्ते में कृष्ण गोपाल गाड़ी में उतरकर भाग गया। उन्होंने पूरी रात उसको तलाश किया। लेकिन उसका कहीं भी पता नही चल पाया। सुबह को बीके अस्पताल से फोन आया कि कृष्ण गोपाल की लाश मोर्चरी में रखी हुई है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

अस्पताल में पहुंचे परिजन

अस्पताल में पहुंचे परिजन

जीआरपी अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि उनको रेलवे ट्रैक पर शव के मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने शव को बीके भिजवा दिया। मृतक के पास मौजूद कागजों से पहचान कर उसके परिजनों को काल किया गया। अभी उनको कोई शिकायत नही मिली है। 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही को शुरू किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading