☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर में पोस्टेड एक पोस्टमैन ने पंचायत घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले अपनी मां के नाम 3 वीडियो भी बनाए।

.

पुलिस के अनुसार वीडियो में मृतक ने कहा-​​​​ घर से इतनी दूर अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। मैं नौकरी छोड़ना चाहता हूं। जल्द घर आना चाहता हूं। मामला मोहनगढ़ थाना इलाके का है।

पोस्टमैन ने पंचायत घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पोस्टमैन ने पंचायत घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

दिसंबर 2024 में देवा गांव में पोस्टेड था थाना प्रभारी नाथू सिंह चारण ने बताया- पोस्टमैन आशिक मीणा (20) पुत्र दिनेश मीणा निवासी बांदीकुई (दौसा) ने देवा गांव के पंचायत घर के एक कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। वह दिसंबर 2024 में यहां पोस्टेड था।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे आशिक का साथी सचिन उसके पास आया तो वह पंचायत घर में बने कमरे में नहीं मिला। कॉल करने पर उसने फोन भी नहीं उठाया। इस पर सचिन उसे पंचायत घर परिसर में ढूंढते हुए लगातार फोन कर रहा था। इस दौरान पंचायत घर के पीछे बने एक कमरे में मोबाइल की रिंगटोन सुनाई दी।

जब सचिन उस कमरे में पहुंचा तो आशिक पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मोहनगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

पोस्टमैन के सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की।

पोस्टमैन के सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की।

मोबाइल में मिले 3 वीडियो थाना प्रभारी ने बताया- आशिक का मोबाइल कमरे की खिड़की में रखा था। जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें 3 वीडियो मिले, जो सुसाइड से पहले सुबह बनाए थे। वीडियो में आशिक अपनी मां को इतनी दूर नौकरी नहीं करने की बात कह रहा है।

वीडियो में आशिक कह रहा है कि घर से इतनी दूर मुझसे अब रहा नहीं जा रहा है। मैं नौकरी छोड़ना चाहता हूं। ऐसे ही तीन वीडियो बनाकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading