![]()
राजस्थान के खिलाड़ियों को अब स्पोर्ट्स की डिग्री, डिप्लोमा के लिए अन्य राज्यों की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटियों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अचरोल में खुलेगी। इसके लिए जेडीए की ओर से स्पोर्ट्स काउंसिल को महाराणा प्रताप स्
भारत सरकार का दावा है कि साल 2036 के ओलिंपिक खेल भारत में कराना प्रस्तावित हैं। ऐसे में इस यूनिवर्सिटी के खुलने से उच्च तकनीक के साथ 11 साल में खिलाड़ियों को ओलिंपिक स्तर की तैयारियां यहां कराई जाएंगी। स पहली ऐसी यूनिवर्सिटी होगी जो एआई तकनीक से खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद करेगी। इस विवि को आगामी विद्यानसभा सत्र में मंजूरी मिलेगी। इसके बाद नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। जब तक विवि की बिल्डिंग का निर्माण होगा तब तक इसे सवाईमान सिंह स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स स्कूल में संचालित किया जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। बाद में संभागीय मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज भी खोले जाएंगे।
ये सबजेक्ट पढ़ाएंगे खिलाड़ियों को खेल के दौरान काम में आने वाली मेडिसिन, खान-पान को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन स्पोर्ट्स, न्यूट्रिशन स्पोर्ट्स, मैकेनिक्स स्पोर्ट्स जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।
ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों को उच्च तकनीक से देंगे ट्रेनिंग खेल सचिव नीरज के पवन ने बताया कि महाराणा प्रताप खेल विवि पहला ऐसा विश्वविद्यालय होगा जहां खेलों पर रिसर्च होगी ताकि राजस्थान के खिलाड़ियों को खेल के दौरान होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके। ओलिंपिक खेलों के लिए विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को उच्च तकनीक का सहारा लेते हुए तैयार करने का इसका उद्देश्य है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments