☜ Click Here to Star Rating



इस माह 18-23 अक्टूबर यानी 6 दिन तक शहर दीपोत्सव के बीच पर्यटन की रोशनी से झगमग रहेगा। होटल्स-रिसोर्ट्स-विलाज में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी तक 60 प्रतिशत कमरों की बुकिंग हो चुकी है। इसके 15 अक्टूबर तक 90 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। प्रशा

.

होटल इंडस्ट्री भी इस खास मौके पर पर्यटकों के लिए आकर्षक पैकेज तैयार कर रही है। इसमें दो रात तीन दिन के स्टे में दीपावली सेलिब्रेशन के साथ फूड का पैकेज बनाया गया है। इसकी कीमत 16 हजार से लेकर 34,000 रुपए तक है। पांच सितारा होटल में पैकेज की कीमत 66 हजार से लेकर 2 लाख रुपए प्रति दिन रहेगी।

होटल्स-रिसॉर्ट में भी दीपोत्सव की थीम पर सजावट-लाइटिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग गुजराती पर्यटक करवा रहे हैं। ये उदयपुर आने के बाद श्रीनाथजी, नाथद्वारा, रणकपुर-कुंभलगढ़ तक घूमने जाते हैं।

शहर के 75% होटलों को मिलेगा जीएसटी घटने का फायदा

उदयपुर होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल बताते हैं कि उदयपुर में दीपावली पर 18-23 अक्टूबर के लिए बड़े होटल्स-रिसोर्ट्स-विलाज में आधे से ज्यादा रूम बुक हो चुके हैं। दिवाली पर 100 प्रतिशत बुकिंग रहेगी यानी सभी होटल-रिसॉर्ट-विला फुल रहेंगे। इस बार कम लागत वाले कमरों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है। शहर में 75 प्रतिशत होटल 5 प्रतिशत जीएसटी की श्रेणी में शामिल हैं। इससे पर्यटकों को आर्थिक फायदा होगा। छोटे होटल-रिसॉर्ट के कमरे भी फुल रहेंगे।

एक सप्ताह में 50 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे दीपावली पर लेकसिटी में पर्यटन बूम पर रहेगा। एक सप्ताह में 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों के आने का अनुमान है। उदयपुर में पर्यटकों की एंट्री केसरियाजी से होती है। सबसे पहले ऋषभदेव में केसरियाजी मंदिर में दर्शन के बाद टूरिस्ट आगे बढ़ते हैं। उदयपुर आने के बाद ज्यादातर गुजराती पर्यटक श्रीनाथजी के दर्शन के लिए नाथद्वारा जाते हैं। ठहरते उदयपुर में ही हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading