प्रतिष्ठित मुंबई देवी फिल्म फेस्टिवल, पुणे में राजस्थानी शॉर्ट फिल्म ‘खबर’ की विशेष स्क्रीनिंग हुई।
प्रतिष्ठित मुंबई देवी फिल्म फेस्टिवल, पुणे में राजस्थानी शॉर्ट फिल्म ‘खबर’ की विशेष स्क्रीनिंग हुई। जयपुर के युवा फिल्ममेकर मनीष सोलंकी के निर्देशन और मनमोहन सिंह की लेखनी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को 90 के दशक में ले जाती है, जब सेना में तैनात बेटो

यह फिल्म दर्शकों को 90 के दशक में ले जाती है, जब सेना में तैनात बेटों से जुड़ी खबर परिवारों तक पहुंचाना बेहद मुश्किल हुआ करता था।
फिल्म में जयपुर के कलाकार पूर्णिमा और करण ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जिनका अभिनय दर्शकों को गहराई से जोड़ता है। वहीं महार्षि टिक्कू का सहायक किरदार भी यादगार रहा। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अक्षय अग्रवाल ने तैयार किया और सिनेमेटोग्राफी रमन ने की, जिसने कहानी कहने के अंदाज को और प्रभावशाली बनाया।
‘खबर’ का निर्माण अर्पित गंगवाल और श्रृष्टि शुक्ला ने अपने बैनर स्टुपिड हाई आर्ट्स के तहत किया। फिल्म की शूटिंग नीम का थाना के पास स्थित पोंख गांव में पांच दिन तक हुई। खास बात यह रही कि फिल्म की अधिकांश टीम जयपुर से ही है, जो शहर की रचनात्मक क्षमता का सशक्त उदाहरण है।

‘खबर’ का निर्माण अर्पित गंगवाल और श्रृष्टि शुक्ला ने अपने बैनर स्टुपिड हाई आर्ट्स के तहत किया।
निर्देशक मनीष सोलंकी ने कहा कि 90 के दशक का माहौल और ‘खबर’ का इंतजार करती खामोशी को पर्दे पर उतारना एक बेहद भावनात्मक अनुभव था। यह फिल्म हमारे लिए चुनौती भी थी और इसे राजस्थान से बाहर फेस्टिवल्स में जगह मिलना पूरी टीम की साझा जीत है।
लेखक मनमोहन सिंह ने कहा कि यह कहानी उन असंख्य वीरांगना सैनिक पत्नियों को समर्पित है, जो रातों को जागकर सिर्फ एक ‘खबर’ का इंतजार करती हैं। उनकी धैर्य, शक्ति और बलिदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ‘खबर’ उन्हीं के लिए बनी है। पुणे में हुई यह स्क्रीनिंग जयपुर की क्रिएटिव टीम के लिए गर्व का पल रही, जिसने राजस्थान की कहानियों और भावनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments