![]()
कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक बालिका की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्रामीण सवार होकर मऊ के महल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान रोनक, कन्हैयालाल, देवासी, रेहान, विमला, सुगना, शंकर, बद्रीलाल, अक्षिता, शिव, खुशी, राजेश, अनिता, कुंजबिहारी, बाबूलाल, चेतन और मनभर के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से कोटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वही एक बालिका रश्मि (10) की मौत हो गई।
घायल राजेश ने बताया कि पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। सूचना मिलते ही सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। सिमलिया थाने में पिकअप चालक के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
सीमलिया थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रात 12 चार गांव के निवासी झालावाड़ जिले में मऊ के महल धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे इसी दौरान रुग्गी पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप टाटा 407 में ट्रॉली के टक्कर मार दी जिसमें सवार 21 लोग घायल हो गए और एक 10 वर्षीय बालिका रश्मि की मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments