☜ Click Here to Star Rating


टेस्ट ​क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद भारतीय ​क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों उदयपुर घूमने आए हुए हैं। वे दो दिन से गोवर्धन विलास स्थित होटल शिकारबाड़ी में ठहरे हुए हैं। उन्होंने होटल के क्रिकेट मैदान पर प्रेक्टिस में खूब पसीना बहाया।

.

साथ ही वहां संचालित वंडर क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को बॉलिंग-बेटिंग और फील्डिंग से जुड़े टिप्स भी दिए। इस दौरान बच्चों ने उनसे आॅटोग्राफ लिए और उनके साथ यादगार फोटो भी खिंचवाई। बुधवार दोपहर को वे उदयपुर आए और आज शाम तक यहां से रवाना हो जाएंगे।

श्रेयस अय्यर ने होटल में संचालित वंडर क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को बॉलिंग-बेटिंग और फील्डिंग से जुड़े टिप्स भी दिए।

श्रेयस अय्यर ने होटल में संचालित वंडर क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को बॉलिंग-बेटिंग और फील्डिंग से जुड़े टिप्स भी दिए।

श्रेयस बोले-अभी फिटनेस पर फोकस उदयपुर निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर बलवंत शर्मा ने श्रेयस अय्यर से मुलाकात की। बलवंत शर्मा के अनुसार श्रेयस अय्यर ने बातचीत में उन्हें बताया कि वे अब व्हाइट बॉल ​क्रिकेट(टी-20 या वनडे) खेलना चाहते हैं। 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली दो मैचों की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरिज में वे नहीं खेल रहे हैं। वे अभी पूरी तरह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे है। उदयपुर से उनका खास जुड़ाव है। वे सालभर पहले भी 5 दिन के लिए उदयपुर आए थे।

इस दौरान बच्चों ने उनसे आॅटोग्राफ लिए और उनके साथ यादगार फोटो भी खिंचवाई।

इस दौरान बच्चों ने उनसे आॅटोग्राफ लिए और उनके साथ यादगार फोटो भी खिंचवाई।

तीन दिन पहले पीठ की तकलीफ बताकर लिया था ब्रेक क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने तीन दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को अपनी परेशानी बताई थी। अय्यर ने उन्हें कहा था कि उनके लिए लंबे कॉर्मेट के क्रिकेट का दबाव झेलना मुश्किल हो रहा है और उन्हें पीठ में तकलीफ महसूस हो रही है। पीठ की समस्या को ठीक करने के लिए वे रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

वे दो दिन से गोवर्धन विलास स्थित होटल शिकारबाड़ी में ठहरे हुए हैं। उन्होंने होटल के क्रिकेट मैदान पर प्रेक्टिस में खूब पसीना बहाया।

वे दो दिन से गोवर्धन विलास स्थित होटल शिकारबाड़ी में ठहरे हुए हैं। उन्होंने होटल के क्रिकेट मैदान पर प्रेक्टिस में खूब पसीना बहाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading