☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में शनिवार को एक अनोखा इवेंट हुआ। जहां पालतू डॉग्स ने दाल, बाटी और चूरमा का स्वाद लिया। डॉग ओनर (मालिक) भी उनके साथ पंगत में बैठे।

.

दोनों के लिए अलग-अलग दाल, बाटी और चूरमा बनाया गया था। यही नहीं, लहसुन की चटनी, मिर्च के टिपोरे और कढ़ी भी परोसी गई थी।

दरअसल, दुर्गापुरा स्थित इंटरनेशनल डॉग बाजार (IDB डॉग टावर) में ‘राजस्थानी गोठ’ का आयोजन किया गया। फ्रेंडशिप डे से एक दिन पहले हुई इस गोठ के जरिए दोस्ती का जश्न मनाया गया।

खास बात यह थी कि पूरा खाना डॉग फ्रेंडली था। डॉग्स के लिए बिना तेल, बिना मिर्च, मसाले के डॉग फूड से दाल, बाटी और चूरमा तैयार करवाए गए।

वहीं, ओनर के लिए अलग से खाना बनाया गया। फिर पंगत लगाई गई। ओनर ने अपने डॉग्स को प्यार से खाना खिलाया। इसके बाद पान भी खिलाया गया।

इस इवेंट में गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर, पग, बीगल, शिह त्जू, जर्मन शेफर्ड समेत कई ब्रीड्स के डॉग्स शामिल हुए।

डॉग्स के लिए बिना तेल, बिना मिर्च, मसाले के डॉग फूड से दाल, बाटी और चूरमा तैयार करवाए गए।

डॉग्स के लिए बिना तेल, बिना मिर्च, मसाले के डॉग फूड से दाल, बाटी और चूरमा तैयार करवाए गए।

लोग बोले- यह बहुत स्पेशल और यूनीक इवेंट डॉग ओनर गुल ने बताया- मैं जयपुर से हूं। मेरी डॉग का नाम जोई है। यह बहुत स्पेशल इवेंट है। डॉग्स को भी राइट है कि जो हम खाते हैं, वो भी एंजॉय कर सकें। इसलिए यह इवेंट स्पेशल होने के साथ यूनीक है।

कैट (बिल्ली) सोन पपड़ी की ओनर ने बताया- यह बहुत ही अच्छा इवेंट है। डॉग्स के लिए स्पेशल फूड रखा गया। इसमें अपने पेट्स को हर तरीके का फूड खिला सकते थे।

इवेंट में डॉग्स के साथ पंगत में ओनर भी बैठे थे।

इवेंट में डॉग्स के साथ पंगत में ओनर भी बैठे थे।

डॉग्स के साथ दोस्ती का बॉन्ड IDB के डायरेक्टर वीरेन शर्मा ने बताया- इस आयोजन का मकसद सिर्फ पेट्स के साथ खाना शेयर करना नहीं था। बल्कि यह दिखाना था कि दोस्ती किसी एक भाषा, रूप या प्रजाति की मोहताज नहीं होती।

यह बॉन्ड बेहद प्योर और भरोसे से भरा होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग अपने पेट्स के साथ यहां पहुंचे।

इवेंट्स में गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर समेत कई नस्ल के डॉग्स शामिल हुए थे।

इवेंट्स में गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर समेत कई नस्ल के डॉग्स शामिल हुए थे।

स्ट्रीट डॉग्स के लिए भी बांटे गए खास पैकेट हर गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट के रूप में दाल, बाटी, चूरमा का पैकेट दिया गया। ताकि वे अपने मोहल्ले के स्ट्रीट डॉग्स को भी खिलाकर दोस्ती को आगे बढ़ा सकें।

आयोजन खत्म होने के बाद कई लोगों ने अपने इलाकों में जाकर ये पैकेट्स बांटे। सड़क किनारे रहने वाले डॉग्स के साथ भी फ्रेंडशिप डे मनाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading