आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। राजस्थान में रिश अब जानलेवा बन गई है। भरतपुर में मकान गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बीकानेर के नोखा में 2 घर जमींदोज हो गए। हनुमानगढ़ में तेज बारिश के बीच एक मकान ढह गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें… 1. राजस्थान यूनिवर्सिटी में 35 छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग राजस्थान यूनिवर्सिटी में साइंस फर्स्ट सेमेस्टर के 35 छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। पिछले एक सप्ताह से उनके साथ रैगिंग की जा रही थी। साइंस के ही थर्ड सेमेस्टर के छात्र फर्स्ट सेमेस्टर के इन छात्र-छात्राओं की रैगिंग ले रहे थे। उन्हें क्लास में बंद कर डांस करने के लिए परेशान करते थे। पूरी खबर पढ़ें

2. बीकानेर में दो मकान जमींदोज, महिला और तीन बच्चे बचे राजस्थान में बारिश जानलेवा बन गई है। भारी बारिश के बीच भरतपुर के बौराज गांव में मकान गिर गया। इसमें सो रहे पति-पत्नी की दबकर मौत हो गई। बीकानेर के नोखा में बारिश के बाद दो मकान जमींदोज हो गए। हनुमानगढ़ के सिहागान में तेज बारिश के बीच एक मकान गिर गया। पूरी खबर पढ़ें
3. मंत्री किरोड़ी बोले-राजनीति अब सेवा नहीं, धंधा बन गई कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मेरे मन में हमेशा यह भावना रही है कि गरीब, दबे-कुचले और वंचितों की सेवा होनी चाहिए। जो इंसान दिल से काम करता है, वही असली जनसेवक होता है। अफसोस है कि आज की राजनीति सेवा नहीं, बल्कि धंधा बन चुकी है। पूरी खबर पढ़ें
4. स्कूल डायरेक्टर ने शेयर किए अपने अश्लील वीडियो उदयपुर में एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर ने अपने अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिए। इससे आगबबूला हुए पेरेंट्स और माली समाज के लोगों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा- जब स्कूल का मालिक ही इस तरह की गलत हरकतें करेगा, तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और उन्हें क्या संदेश जाएगा? पूरी खबर पढ़ें
5. जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन से दो ऊंट टकराए अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन पाली जिले में दो ऊंटों से टकरा गई। इससे ट्रेन के इंजन का आगे का हिस्सा (रैक) टूट गया। ट्रैक पर चारों ओर खून बिखर गया। हादसे के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। अचानक लगे झटके से यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें… 6. मंत्री के सामने भिड़ गए विधायक और पूर्व विधायक डीडवाना-कुचामन के बरवाली गांव में मंत्री के सामने कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक भिड़ गए। MLA ने पूर्व विधायक से कहा- तू किसको बोला, बकवास मत करो। गुमराह कर रहे हो। विधायक और पूर्व विधायक की बहस का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

7. कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत, एक की आधी गर्दन कटी झुंझुनूं जिले में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक की आधी गर्दन कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सड़क पर खून ही खून फैल गया। पूरी खबर पढ़ें

8. युवा संसद में पीओके छीनने की वकालत की राजस्थान विधानसभा में हुई युवा संसद में देशभर से आए स्टूडेंट ने आतंकवाद, पीओके सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। कश्मीर की स्टूडेंट हदीका ने पीओके लेने की बात कही, तो भिवाड़ी की स्टूडेंट जासमीन ने कहा- पीओके ले लीजिए, लेकिन कश्मीरी लोगों का दिल हार गए तो जीत खोखली है। पूरी खबर पढ़ें
9. तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल बारां में तेज रफ्तार बोलेरो मोड़ पर बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और लोगों को चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोग गंभीर घायल हो गए। ड्राइवर बोलेरो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

10. डॉग्स की दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थानी गोठ जयपुर में शनिवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां इंसान और डॉग्स की दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए खास ‘राजस्थानी गोठ’ हुई। फ्रेंडशिप डे से पहले दुर्गापुरा स्थित इंटरनेशनल डॉग बाजार (IDB डॉग टावर) में इस खास आयोजन में पालतू डॉग्स और उनके मालिक ने एक साथ दाल-बाटी-चूरमा खाया। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments