![]()
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सोमवार को सिरोही के दौरे पर रहे।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष के अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने पानी और बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में हुए समझौतों से राजस्थान भविष्य में अन्य राज्यों को बिजली की आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने हाल ही में सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में बजट घोषणाओं की समीक्षा की गई। लगभग 60% घोषणाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।
पेपर लीक मामलों से निपटने के लिए भजनलाल सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। वर्तमान सरकार में अब तक कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। सरकार ने चार लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है।
राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के तहत कई समझौते हुए हैं। इनसे प्रदेश में विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने को कहा गया है। सरकार जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा करेगी।
राज्य वित्त आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दी है। यह रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत की जाएगी। पंचायतों और निकायों का अप्रैल से रुका हुआ धन जल्द ही जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान क्राइम के मामले में नंबर वन था आज क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट देखें तो दो साल में भाजपा सरकार में क्राइम के आंकड़े कम हुए हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने उपमुख्यमंत्री को नकारा निकम्मा कहा था जब तक रगड़ाई नहीं करेंगे तब तक काम नहीं करेंगे आज उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि ऐसी कल्पना नहीं की थी पहली बार विधायक बना व राजस्थान का मुख्यमंत्री बना।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेत्री तारा भंडारी, जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़, रामलाल रनोरा व भाजपा जिला मीडिया रोहित खत्री मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments