☜ Click Here to Star Rating



कोटपूतली में सोमवार को जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की प्रगति समीक्षा बैठक हुई।

.

इस बैठक में जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने बताया-जिले में कुल 318 एमओयू हुए हैं। इनमें 23 हजार करोड़ रुपए का निवेश और 70 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। 318 एमओयू में से 182 निवेशकों के पास जमीन उपलब्ध है। इनमें से 111 प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। अब तक 4599.05 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। इससे 7350 लोगों को रोजगार मिला है। 49 एमओयू में प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 71 प्रोजेक्ट भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रक्रिया में हैं।

जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू से जुड़े भूमि, कन्वर्जन, बिजली आपूर्ति और एनओसी के काम प्राथमिकता से पूरे करें। निवेशकों से बेहतर समन्वय कर प्रोजेक्ट समय पर शुरू करवाएं। उन्होंने सभी विभागों को राज निवेश पोर्टल पर नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, सहायक आयुक्त उद्योग हिमांशु जोशी, रीको नीमराना के एसआरएम राहुल भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading