![]()
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जवाई पुलिया का किया निरीक्षण।
जवाई बांध से छोड़े गए अधिक पानी के कारण जवाई पुलिया की स्थिति बिगड़ गई है। सोमवार को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया।
वर्ष 2024 में जवाई पूल के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बांध से पानी छोड़ने के कारण पुलिया की आंतरिक संरचना खोखली हो चुकी है। नुकसान का सटीक आकलन पानी बंद होने के बाद ही हो सकेगा।
प्रशासन ने रविवार को दो दिन में पुलिया से आवाजाही शुरू करने का दावा किया था, लेकिन पुलिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभव नहीं लगता। जवाई बांध में अभी भी भारी मात्रा में पानी आ रहा है। इससे कई दिनों तक पानी की निकासी जारी रहेगी। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से शिवगंज से सुमेरपुर की यात्रा में आधा घंटा अतिरिक्त लग रहा है।
पूर्व विधायक लोढ़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। पुलिया के खंभे टूट चुके हैं। उन्होंने युद्ध स्तर पर मरम्मत की मांग की है। लोढ़ा ने सुझाव दिया कि पुल को रपट वाली तरफ 4 मीटर तक बढ़ाया जाए। साथ ही रिवर फ्रंट को नुकसान न पहुंचाया जाए, क्योंकि यह स्थानीय लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments