![]()
रक्षाबंधन का पावन पर्व आज 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रति रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर शहर का बाजार राखियों, मिठाइयों से सजा हुआ है। हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रक्षा बंधन म
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त – पंडित चैतन्य श्रीमाली ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। राहु काल सुबह 9:07 से 10:47 तक रहेगा। इस समय को छोड़ कर बहनें पूरे दिन में अच्छे चौघडि़ए में अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया भी नहीं है।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त – ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक। – सुबह 4:47 से शाम 5:37 बजे तक। – अभिजीत दोपहर 12 से 12:53 तक। – विजय मुहूर्त दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक। – गोधूलिका वेला शाम 7:06 से 7:27 बजे तक। – सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:47 तक रहेगाI इस समय में रक्षा सूत्र न बांधे।
चौघडिय़ा अनुसार शुभ मुहूर्त शुभ वेला का मुहूर्त- सुबह 7 :49 से 9:06 तक चंचल वेला का मुहूर्त- दोपहर 12:42 से 2:20 दोपहर तक लाभ वेला का मुहूर्त दोपहर 2:21 से 3:48 तक। अमृत वेला का मुहूर्त – दोपहर 3:48 से 5:37 बजे तक। लाभ वेला का मुहूर्त – शाम 7:13 से 8:36 बजे तक।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments