![]()
कोटा ग्रामीण क्षेत्र के दीगोद थाना इलाके में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इटावा निवासी बाबूलाल (45) रविवार की रात अपनी बाइक से कोटा आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में
हादसे की सूचना पर दीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
मृतक के परिजन ने बताया कि बाबूलाल इटावा से कोटा काम से आ रहा था, सड़क पर जानवर बैठे हुए थे तभी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने सड़क पर बेपरवाह वाहन चालकों पर लगाम लगाने की मांग की है। हादसे के बाद मृतक के गांव और परिजनों में शोक की लहर छा गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments