![]()
विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज प्रश्नकाल के बाद विधानसभा में झालावाड़ स्कूल हादसे में मारे गए बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं देने को कांग्रेस न
पिछले दो दिनों से विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे के बीच ही बिल पारित हुए, और शून्यकाल में कोई कामकाज नहीं हो पाया था। आज भी कांग्रेस के वैसे ही तेवर रहने के आसार हैं। मानसून सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस इस बार आक्रामक है, हर दिन नए मुद्दे पर पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन करने के अलावा उन मुद्दों को सदन में उठाया जाता है।
सदन में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ था कांग्रेस ने कल सदन के भीतर विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाने का नया मुद्दा उठाकर हंगामे का नया चैप्टर तैयार कर दिया। कल इस मुद्दे पर स्पीकर की सदन में व्यवस्था नहीं आई थी। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष को सवाल पूछने की मंजूरी नहीं देने पर कई बार हंगामा हुआ और तीन बार सदन स्थगित हुआ था।
इसके बाद सहमति बन गई थी, कांग्रेस विधायक धर्मांतरण विरोधी बिल पर बहस से पहले सदन में बैठ गए थे लेकिन इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने विपक्ष की तरफ कैमरे लगाने का मुद्दा उठाया और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पलटवार करते हुए कह दिया कि यह बेडरूम नहीं है कि निजता का हनन होद्ध। इसी पर बात बिगड़ गई और कांग्रेस विधायक फिर वेल में चले गए।
सदन में कैमरे पहले से ही लगे हुए हैं, सदन में लगाए गए आईपैड की सुरक्षा और निगरानी के लिए एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने की बात सामने आ रही है।
प्रवर समिति से संशोधित होकर आए दो विधेयक पास होंगे विधानसभा में आज प्रवर समिति से संशोधित होकर आए दो विधेयक बहस के बाद पारित करवाए जाएंगे। राजस्थान भूजल संरक्षण और प्रबंध प्राधिकरण विधयेक, राजस्थान भू राजस्व संशोधन और विधिमान्यकरण विधेयक 2025 को बहस के बाद पारित करवाया जाएगा।
धर्मांतरण विरोधी बिल पर बहस से दूर रही कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी बिल पर किसी कांग्रेस विधायक ने बहस में भाग नहीं लिया। इस बिल पर बीजेपी, बसपा, बीएपी, निर्दलीय विधायकों ने बहस में भाग लिया लेकिन कांग्रेस विधायक वेल में हंगामा करते रहे थे। बताया जाता है कि कांग्रेस ने रणनीति के तहत धर्मांतरण विरोधी बिल पर हुई बहस में हिस्सा नहीं लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments