☜ Click Here to Star Rating



पाली में एक सरकारी स्कूल की टीचर के घर में रखा सोने के गहनों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

औद्योगिक थाने के SHO जसवंतसिंह ने बताया कि पाली के औद्योगिक नगर थाने के जगदम्बा नगर विस्तार में रहने वाली 42 साल की लीना पत्नी शेलेन्द्रसिह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। 30 अगस्त की दोपहर को वह घर से (कालान्द्री) सिरोही गई थी। घर में रखे छोटे बैग में गहने पड़े थे। घर आने के बाद 31 अगस्त को देखा तो उसे गहनों का बैग नहीं मिला। जिसमें उसका सोने का रखड़ी सेट, 5 ग्राम का सोने का सिक्का, गले का नेकलस सेट, कानों के झुमके, सोने की तीन अंगूठियां, सोने की पायल आदि गहने थे वह नहीं मिला। जो वह अपने घर पर पलंग पर ही भूलकर चली गई थी। रिपोर्ट में बताया कि घर पर काम करने आने वाली महिला से कॉल कर पूछा तो उसने भी बैग नहीं देखना बताया। ऐसे में 31 अगस्त की शाम को वह घर पहुंची तो पूरा घर ढूंढने के बाद भी गहनों से भरा बैग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading