![]()
फालना में एक युवक पर 5-6 लोगों ने हमला कर दिया। युवक का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 8 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे की है।
पीड़ित के भाई मनोज कुमार ने बताया- उसका भाई विक्रम कुमार बाजार गया था। बिजली घर इंडस्ट्री एरिया में विजय कुमार दमामी समेत 5-6 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे के सरिये और लाठियों से विक्रम कुमार पर वार किए। हमले में उसके सिर, हाथ और पैरों पर चोटें आईं। अधिक खून बहने के कारण उसे पहले बाली अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए आगे रेफर कर दिया।
मनोज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मनोज ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय कुमार इंद्रा कॉलोनी फालना का रहने वाला है। थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मनोज कुमार की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी नियुक्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments