☜ Click Here to Star Rating

उदयपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उदयपुर की कृषि मंडी में भरा पानी, मानसीवाकल बांध छलक गया तो पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर पुल का हिस्सा टूट गया।

उदयपुर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, खासकर सब्जी मंडी में जल निकासी की समस्या से जलभराव हो गया। शहर का गोवर्धन सागर तालाब लबालब भर गया।

.

इधर, उदयपुर जिला कलेक्टर ने 30 अगस्त को नगर निगम सीमा को छोड़कर जिले के सरकारी और निजी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं, सलूंबर में जिलेभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर बारिश को देखते हुए प्री प्राईमेरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। इसमें स्कूली स्टाफ को स्कूल जाना होगा। साथ ही कलेक्टर ने उदयपुर जिले भर में शहरी और ग्रामीण सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश घोषित किया है।

झाड़ोल में तेज बारिश के कारण मानसी वाकल बांध छलक गया, जिसके चलते दोपहर 3:40 बजे बांध का एक गेट 2 इंच खोला गया। यह बांध उदयपुर शहर को पीने का पानी मुहैया कराता है। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी तेज बारिश के बाद बारापाल के पास पानी भर गया

उधर, सलूंबर जिले में गुरुवार को तेज बहाव में बह गए सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव शुक्रवार को मिला। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला। शिक्षक वीरभद्र सिंह चुंडावत नदी पार करते समय बाइक समेत बह गए थे। सलूंबर में 30 अगस्त को स्कूलों में स्टूडेंट और टीचर्स का अवकाश रहेगा।

तस्वीर उदयपुर के सविना सब सिटी सेंटर इलाके की जहां पर सड़क पर इस कदर पानी भर गया।

तस्वीर उदयपुर के सविना सब सिटी सेंटर इलाके की जहां पर सड़क पर इस कदर पानी भर गया।

उदयपुर में मौसम से जुड़े 3 बड़े अपडेट

1. उदयपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त उदयपुर में आज अच्छी बारिश हुई, जिससे शहर का गोवर्धन सागर तालाब लबालब हो गया। तालाब का पानी सतोरिया नाले होकर आगे निकल रहा है। वहीं, बारिश के कारण उदयपुर की सब्जी मंडी में पानी भर गया, जिससे व्यापारी और आम जनता परेशान हो गई। जेसीबी की मदद से पानी की निकासी की गई। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी तेज बारिश के बाद बारापाल के पास पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

2. सलूंबर में शिक्षक की दर्दनाक मौत सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शिक्षक वीरभद्र सिंह चुंडावत बाइक से स्कूल जा रहे थे। झल्लारा-अमलोदा मार्ग स्थित सारणी नदी को पार करते समय तेज बहाव के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित नदी में बह गए। आज उनका शव बरामद हुआ।

3. पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर पुल टूटा, यातायात बाधित उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मार्ग को बंद करवा दिया है, जिससे झाड़ोल से कोटड़ा और अंबाजी जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम से जुड़ी PHOTOS

उदयपुर में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। वर्तमान मानसून सीजन में लेकसिटी में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है।

उदयपुर में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। वर्तमान मानसून सीजन में लेकसिटी में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है।

उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के सरकारी स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया।

उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के सरकारी स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया।

उदयपुर में सविना सब सिटी सेंटर स्थित आयकर भवन के बाहर भरा पानी।

उदयपुर में सविना सब सिटी सेंटर स्थित आयकर भवन के बाहर भरा पानी।

उदयपुर के सूरजपोल पर हुई ते बारिश का नजारा।

उदयपुर के सूरजपोल पर हुई ते बारिश का नजारा।

पुलिया के दोनों छोर पर लोगों की भीड़ है और वाहनों का लंबा जाम लगा है। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल पुलिया पार नहीं करने को अपील की है

पुलिया के दोनों छोर पर लोगों की भीड़ है और वाहनों का लंबा जाम लगा है। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल पुलिया पार नहीं करने को अपील की है

उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया

उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading