☜ Click Here to Star Rating


एसआई भर्ती परीक्षा 2021 की जांच कर रही एसओजी गुरुवार को आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद ज्यादा एक्टिव हो कर काम करने लग गई। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- अब तमाम भर्तियां है। अब नया जो केस पेंडिंग पड़ा वो जेईएन भर्ती है। बाकी लेक्चरर भर्ती भी चल रहा है

.

वीके सिंह ने बताया- एसआई भर्ती 2021 में एसओजी की जांच में 27 ऐसे आरोपी हैं, जिनके खिलाफ जांच में पुष्टि हो गई है। वह पेपर लीक में शामिल थे। लेकिन एसओजी की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए थे। उनकी तलाश एसओजी ने एटीएस की मदद से बढ़ा दी है। वहीं, 88 आरोपी ऐसे हैं, जो एसओजी की जांच में संदिग्ध हैं।

सुरेश ढाका को खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा

एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- फरार बदमाशों को पकड़ने का काम निरंतर जारी है। वह कब तक भागेंगे उनको आना ही है। इन बदमाशों पर हम लोगों ने सभी प्रकार के प्रेशर बना रखे हैं। जो कानूनी रूप से हमे अधिकारी दिए हुए हैं। उनका हम प्रयोग कर रहे हैं। ये लोग अब ज्यादा समय तक भाग नहीं सकते हैं। हमने पेपर लीक गैंग से जुड़े सुरेश ढाका के खिलाफ (धारा 174 ए) की एफआईआर दर्ज करा दी है। वह जब भी हमारी गिरफ्त में आएगा। उसे इस दर्ज एफआईआर का खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। अब लम्बे दिन तक ये लोग भाग नहीं सकते।

बता दें कि आईपीसी की धारा 174ए जानबूझकर न्यायालय के आदेश या सम्मन की अवहेलना करने के अपराध से संबंधित है।

पेपर लीक गैंग से जुड़े सुरेश ढाका के खिलाफ कोर्ट के आदेश का सम्मान नहीं करने की एफआईआर दर्ज की गई है।

पेपर लीक गैंग से जुड़े सुरेश ढाका के खिलाफ कोर्ट के आदेश का सम्मान नहीं करने की एफआईआर दर्ज की गई है।

हाईकोर्ट का फैसला किसी को निराश नहीं करता

हाईकोर्ट का यह फैसला किसी को निराश नहीं करता। मेरी व्यक्तिगत राय है कि जो सही छात्र थे। उनका सलेक्शन हुआ। आज उनको लग रहा है कि उनकी नौकरी चली गई है। शुरुआत की रैंक में गड़बड़ बहुत बड़ी संख्या में थी। इस भर्ती के रद्द होने से मेरिटोरियस दोबारा नौकरी में आएंगे, अच्छे रैक पर आएंगे। वहीं, सीनियर बनेंगे। जिन लोगों ने फर्जीवाड़ा किया था वह लोग कचरे की तरह छट जाएंगे। जो लोग नौकरी छोड़ कर आए थे। हाईकोर्ट ने यह फैसला कर दिया है कि उनकी पुरानी नौकरी बहाल रहेगी।

ये भी पढ़ें…

ADG सिंह ने बताया-कैसे SI पेपरलीक के माफिया तक पहुंचे:अब तक 122 आरोपियों की गिरफ्तारी, लेकिन केस-जांच अब भी खत्म नहीं

राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती- 2021 को रद्द कर दिया है। इस फैसले के पीछे राज्य सरकार की ओर से गठित SIT की जांच रही। दैनिक भास्कर ने एडीजी एसओजी वीके सिंह से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading