भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह को अचानक बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
पंडित प्रदीप मिश्रा की मेडिसिटी में सितंबर महीने में कथा होनी है। जहां कथा स्थल है, वहां भी पानी जमा हो गया। यहां कथा को लेकर तैयारियां भी चल रही थी।
शहर के बड़ा मंदिर, बहाला, गुलमंडी, बस स्टैंड, हरी सेवा धर्मशाला, शास्त्री नगर समेत कई इलाकों तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। हालात ये है कि यहां कार और बाइक तक डूब गए है।
बारिश रुकने के बाद भी शहर के कई इलाकों में घंटों तक एक से दो-दो फीट तक पानी भरा रहा। लोगों के घरों में पानी भर गया इसके चलते लोगों को पलंग पर चढ़ना पड़ा। शहर के सभी अंडर ब्रिज पानी से फुल हो गए,लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।
कई गाड़ियां जाम जाम में फंसी तो कई जगह गाड़ी पानी में बह गई, जिसे क्रेन की सहायता से निकालना पड़ा। बाजार में कुछ दुकानें ओर ठेले थडियां नहीं खुल पाई। शहर में 3 घंटे की बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में शाम 5 बजे तक 53 एमएम बारिश दर्ज की गई।
इन फोटोज देखिए… भीलवाड़ा में बारिश का नजारा

श्री गेस्ट हाउस रोड से रोडवेज बस स्टैंड रोड पर बारिश का पानी भरने से जाम के हालात बने

भारी बारिश से एक बेसमेंट कि दीवार ढह गई नगर निगम ने इसे सीज किया

घरों में पानी भर गया लोग पानी से बचने के लिए पलंग पर चढ़े

शहर की गलियां नदियों में बदल गई

शहर के अंडर ब्रिज पानी से फुल हो गए

शिवाजी गार्डन क्षेत्र में एक कार पानी से भरे खड्डे में फंस गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई

बारिश के पानी में खेलते स्कूली बच्चे

शास्त्री नगर में बारिश के पानी के बीच लोगों को गाड़ियां निकलने में परेशानी हुई

करीब 2 घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

बाजार में दुकानों के आगे एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया।

बारिश का पानी भरने से पुराने भीलवाड़ा में कार के पहिए पानी में डूबे
अब लाइव ब्लॉग के जरिए पढ़िए बारिश के हालात
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments