☜ Click Here to Star Rating


सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला को 20 फीट घसीटते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में महिला शव पेड़ और ट्रक बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से 30 मिनट में शव को बाहर निकाला। मामला

.

पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया-थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी गीता देवी (47) सुबह 9 बजे राजपुरा के नहर वाले बस स्टैंड पर पाटन जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कोटपूतली से पाटन की ओर जा रहा एक ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया और घसीटते हुए 20 फीट दूर स्थित एक पेड़ से जा टकराया। महिला पेड़ और ट्रक के बीच बुरी तरह से फंस गई।

हादसे में महिला का शव ट्रक और पेड़ के बीच फंस गया।

हादसे में महिला का शव ट्रक और पेड़ के बीच फंस गया।

सूचना पर पहुंची पाटन पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर 30 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला और पाटन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्राइवर को अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस ने बताया-हादसे में ट्रक ड्राइवर चावंड सिंह निवासी भीलवाड़ा के सिर और चेहरे पर चोट आई है। उसका पाटन अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के समय ड्राइवर नशे में था, अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया है।

10 साल पहले पति का हो चुका है निधन राजपुरा निवासी पवन यादव ने बताया-गीता देवी के पति का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उसका एक बेटा सोनू (27) है। वह ट्रैक्टर चलाता है। पवन ने बताया कि गीता देवी रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सामान खरीदने पाटन बाजार जा रहीं थी।

क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

राखी पर भाई के घर जाने वाली थीं गीता देवी के पड़ोसी चंद्रभान ने बताया-हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गीता देवी का पीहर है। वह हर साल अपने भाई को राखी बांधने के लिए वहां जाती थीं। महेंद्रगढ़ में उनके दो भाई रहते थे। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। गीता देवी मनरेगा में काम करतीं थीं।

पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया-शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दी है। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

भरतपुर के 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत:मथुरा में जयपुर-बरेली हाईवे पर ट्रक का टायर फटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी

मथुरा (UP) में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर सवार भरतपुर (बयाना) के रहने वाले तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। हादसा बरेली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे मथुरा में हुआ। (यहां पढें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading