पहले तो युवती पर आई लव यू बोलने का दबाव बनाया और जब उसने मना कर दिया तो युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद जहर खाकर खुदकुशी की भी कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने युवती को 5 दिन पहले धमकी भी दी थी कि अगर उससे बातें नहीं की तो वो उसे चाक
पूरा मामला झुंझुनूं जिले के मंड्रेला थाना इलाके के एक गांव का है। यहां 5 अगस्त को एक युवती पर चाकू से हुए हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है।
पड़ोस में ही रहता है आरोपी युवक घायल युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी प्रमोद मेघवाल (35) ने पहले उस पर ‘आई लव यू’ बोलने और बात करने का दबाव बनाया था, और जब उसने मना किया तो चाकू से हमला कर दिया।

घायल युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी प्रमोद मेघवाल ने उस पर चाकू से हमला किया।
घर में घुसकर की थी जबरदस्ती पीड़ित युवती (22) ने बताया कि आरोपी प्रमोद घटना से 5-6 दिन पहले उसके घर भी आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। प्रमोद ने उससे जबरन बात करने और ‘आई लव यू’ कहने का दबाव बनाया। जब मना कर दिया, तो वह नाराज हो गया और उसे चाकू से काटने की धमकी देकर चला गया था। फिर 5 अगस्त को घर आ गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
आरोपी को घर से बाहर निकाल दिया था इसी दिन सुबह करीब 10 बजे, जब युवती खेत से चारा लेकर घर लौटी, तो वह अकेली थी, क्योंकि उसकी मां मंड्रेला गई हुई थी और पिता खेत पर थे। इसी दौरान प्रमोद उसके घर आ गया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़ित युवती ने विरोध किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी प्रमोद घटना से 5-6 दिन पहले उसके घर भी आया था और उसे चाकू से काटने की धमकी देकर चला गया था।
दुकान पर बैठकर करने लगा इंतजार घर से निकाले जाने से गुस्सा होकर प्रमोद ने बदले की भावना से एक दुकान पर बैठकर युवती के बाहर आने का इंतजार किया। कुछ देर बाद, जब युवती अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गई और वापस लौट रही थी, तो प्रमोद ने उसे रास्ते में रोका। जब उसने बात करने और ‘आई लव यू’ कहने से फिर से मना किया, तो प्रमोद ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

युवती पर हमला करने के बाद आरोपी प्रमोद ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसका भी जयपुर में इलाज चल रहा है।
आरोपी और पीड़ित का जयपुर में चल रहा इलाज युवती पर हमला करने के बाद आरोपी प्रमोद ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। शुरू में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
युवती ने बीए तक की पढ़ाई की है और पिछले 3-4 साल से घर पर ही रहती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते हैं पुलिस के अनुसार- युवक और युवती दोनों के परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कभी किसी तरह का झगड़ा या सार्वजनिक विवाद नहीं हुआ था। दोनों के पिता खेती करते हैं। युवती-युवक आपस में रिश्तेदार हैं। …………………….
यह खबर भी पढ़े…
प्रेम प्रसंग में युवती को चाकू मारा,खुद ने खाया जहर:रास्ता रोककर गर्दन, हाथ और पेट पर किए वार; खेत से लौट रही थी लड़की झुंझुनूं में प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती के गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से चार वार किए। युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान हमलावर युवक ने अपनी जेब से जहर निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments