☜ Click Here to Star Rating


कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- नरेश मीणा से जेल में मिलने चला गया तो दिल्ली से फोन आ गया। वह सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है और आप उससे मिलने जा रहे हो। मैंने कहा- मैं खुले में मिल रहा हूं, तुम तो उसे चुपचाप चुनाव लड़वा रहे हो। अब मेरी यह चीज सब

.

कृषि मंत्री बुधवार शाम को राजस्थान यूनिवर्सिटी में बिरसा मुंडा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा-

QuoteImage

जो किसान के साथ धोखा करेगा, मैं उसको बर्दाश्त करने वाला नहीं। इतनी तो मेरी धाक है कि मुझे रोकने की हिम्मत अच्छे-अच्छों की नहीं होती। इतना तो मेरा रुतबा है।

QuoteImage

उन्होंने कहा- चाणक्य ने कहा था जिस तरह तैरती हुई मछली कब पानी को पी जाए, उसका पता नहीं लगा सकते। वैसे ही अधिकारी-कर्मचारी कब पैसा खा जाएं, उसका पता नहीं लगा सकते। कभी आप मछली को तैरते हुए देखना। फिर भी आप पता नहीं कर पाओगे कि पानी पी रही है कि नहीं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में बिरसा मुंडा सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स को संबोधित करते कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने का किया आह्वान।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में बिरसा मुंडा सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स को संबोधित करते कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने का किया आह्वान।

भैरोंसिंह शेखावत ने कहा था तू हमेशा उल्टा ही चलता है कृषि मंत्री ने कहा- मछली के बारे में एक बात और है। वो हमेशा पानी की दिशा के विपरीत तैरती है। हम भी मीन भगवान के वंशज हैं, पानी के खिलाफ चलना हमारा डीएनए है। एक बार भैरोंसिंह शेखावत साहब के साथ प्रोग्राम में गया था। उन्होंने कहा था कि तू तो हमेशा उल्टा ही चलता है। तो मैंने उन्हें अपनी भाषा में समझाया कि आपका पुराना अनुभव है। मछली का स्वभाव है कि वो पानी के प्रवाह के खिलाफ ही चलेगी। पानी इस तरफ जाएगा तो मछली उस तरफ जाएगी। पानी के प्रवाह के विरुद्ध मछली जाती है। हमारा तो उस वंश से जन्म हुआ, यह हमारे डीएनए में है।

57 बड़े व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए किरोड़ीलाल ने कहा- मुझे पता लगा कि किसानों को फर्जी खाद-पेस्टिसाइड बेच रहे हैं तो मैंने छापे मारे। गहलोत साहब ने कहा मंत्री को छापा मारने नहीं जाना चाहिए, तो क्या मंत्री को एसी कमरे में सोते रहना चाहिए?

उन्होंने कहा- मैंने किशनगढ़ में छापे मारे। जिस कट्टे को डीएपी का बताकर 2000 रुपए में किसान को बेचा जा रहा था, उसमें मार्बल स्लरी का चूरा था। मैंने अब तक 57 बड़े व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए।

देश की आजादी से अब तक कृषि विभाग में 17 के खिलाफ मुकदमे किए। 70 साल में 17 और 4 महीने में 57। 16 बड़ी कंपनियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए, घर जाओ ताला लगा दो। अगर मेरे रहते किसान को नकली खाद-बीज मिले तो फिर मैं किसान का बेटा नहीं।

आजकल की राजनीति बड़ी गड़बड़ कृषि मंत्री ने कहा- आजकल की राजनीति बड़ी गड़बड़ हो गई है। आज की राजनीति में कोई व्यक्ति आता है उसके विचार में सेवा का भाव नहीं आता। मेरा परिवार कैसे बने, मैं बड़ा कैसे बनूं, मेरा भाई रोए, लेकिन मेरी साली कैसे पैसे वाली बने, इसमें लगे रहते हैं। यह जो राजनीति है, यही दिशाहीन हो रही है।

किसी दल में जाएं, लेकिन सेवाभाव रखें किरोड़ी ने कहा- मेरे दल में तो आप आते नहीं हैं, किसी दल में आएं, लेकिन सेवाभाव रखें। मैं 45 साल से सेवा कर रहा हूं। लोकसभा चुनाव में घोषणा की थी कि तीनों सीटें नहीं जीते तो मंत्री पद छोड़ दूंगा। आप लोगों ने परवाह नहीं की। हार गए, मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

मैंने बहुत समझाया, लेकिन जिस गांव में जाएं, कोई सुनने को तैयार नहीं। खूब समझाया और मैं यहां तक कह दिया और आज भी कह रहा हूं, जब तक मेरे तन में प्राण हैं, तब तक आपके आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading