☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान अपराध के नक्शे पर लगातार सुर्खियों में है। देशभर की ताजा एनसीआरबी रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक अपराध में राजस्थान पहले स्थान पर, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तीसरे स्थान पर और हत्या मामलों में पांचवें स्थान पर है। यानी राजस्थान प्रथम एक श्रेणी

.

पहले आपको बताते हैं कितने मामले आ रहे हैं आर्थिक अपराध के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी आंकड़ों में पहले आर्थिक अपराध की बात करते हैं। आर्थिक अपराध में देश में 1 लाख 98 हजार 916 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 27,675 मामले राजस्थान में दर्ज कराए गए। दूसरे नंबर पर तेलंगाना में 22 हजार 881, तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश में 23 हजार 428, महाराष्ट्र में 19 हजार 803 और आंध्रप्रदेश में 8 हजार 664 मुकदमे दर्ज हुए।

वर्ष 2023 में राजस्थान में हत्या के 1804 मामले दर्ज

एनसीआरबी के अनुसार साल 2023 में देशभर में हत्या के 27 हजार 56 मामले दर्ज हुए। देशभर में हत्या के मामलों में राजस्थान पांचवे नंबर पर रहा। उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर रहा, जहां हत्या के 3 हजार 206, बिहार में 2 हजार 862, महाराष्ट्र में 2 हजार 208, मध्यप्रदेश में 1 हजार 832 और राजस्थान में 1 हजार 804 मामले दर्ज हुए।

महिला अत्याचार में पांचवे नंबर पर रहा प्रदेश रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ 4 लाख 48 हजार 211 मामले दर्ज हुए। इनमें से उत्तरप्रदेश में 66 हजार 381, महाराष्ट्र में 47 हजार 101, राजस्थान में 45 हजार 450, पश्चिम बंगाल में 34 हजार 691 और मध्यप्रदेश में 32 हजार 342 मामले दर्ज हुए हैं।

साइबर अपराध में 8वें नंबर पर राज्य साइबर क्राइम में 31% की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में वर्ष 2023 के दौरान साइबर क्राइम के 86 हजार 420 केस दर्ज हुए। फ्रॉड लैंगिक शोषण और फिरौती इसके प्रमुख कारण रहे। साइबर क्राइम में राजस्थान 8वें नंबर पर रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading