अलवर शहर में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदला नजर आया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जिले के कई इलाकों में घना तो कही हल्का कोहरा छाया रहा। अरावली की पहाड़ियां कोहरे से ढक गईं और चारों तरफ धुंध जैसा नजारा देखने को मिला।
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज तूफान के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई थी। इसके बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह से आसमान पर लगातार काले बादलों का डेरा है और वातावरण में ठंडक बढ़ गई है।

शहर में भी कोहरे का असर।
बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से उठी नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अलवर सहित आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने अलवर जिले में बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं तेज बारिश होने की चेतावनी दी है।
बदलते मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments