☜ Click Here to Star Rating



बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 11 को 2 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 12020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

टोंक जिले समेत बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में हुई तेज बारिश से बांध से पानी की निकासी बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर रात से बांध के एक गेट को 2 मीटर तक खोलकर पानी निकासी की जा रही है। बुधवार को भी बांध से प्रति सेकेंड गेट नंबर 11 को 2 मीटर खोलकर प्रति स

.

बनास नदी का जल स्तर बढ़ा उधर बांध से पानी निकासी बढ़ाने से एक बार फिर बनास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बनास के रपटों पर पानी बढ़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया।

काफी दिनों बाद बांध में पानी की निकासी बढ़ी बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष जैन ने बताया कि काफी दिनों बाद बांध में पानी की आवक बढ़ने से मंगलवार रात करीब 10 बजे इस गेट को 2 मीटर खोलकर पानी निकासी बढ़ाई गई। इससे पहले मंगलवार शाम तक यह आधा मीटर खुला था। फिर पानी बढ़ने लगा तो इसे एक मीटर खोला, फिर पानी बढ़ा तो रात करीब 8 बजे डेढ़ मीटर खोला। फिर पानी बढ़ा तो इसे 2 मीटर खोलकर पानी निकासी की जा रही है। अभी त्रिवेणी 2.70 मीटर बह रही है।

खेतों में पानी भरा उधर जिले में मंगलवार शाम से रात भर तक रुक-रुक कर हुई तेज और मध्यम गति की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। कई खेतों में पानी भर गया है। इस बारिश से खेतों में कटी पड़ी बाजरे आदि की फल भीग है। इससे वह और ज्यादा खराब हो गई है।

तापमान में आई गिरावट जलस्रोतों में पानी बढ़ा गया है। अभी बांध लबालब भर गए है। पहले कुछ बांध कुछ सेंटीमीटर खाली हो गए थे। इस बारिश के चलते अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री रहने के आसार बने हुए है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading