☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन द्वारा जयपुर में पहला एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया।

राजस्थान में पहली बार राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन द्वारा एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी और एनुअल जनरल बॉडी

.

राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आज RFA की एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के साथ ही एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग भी आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश में फुटबॉल को जिला स्तर पर पहुंचने को लेकर चिंतन और मंथन किया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर के खिलाड़ियों के लिए आज सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें राजस्थान का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट कल्याण चौधरी भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि, देशभर में फुटबॉल से ज्यादा महत्व क्रिकेट को दिया जाता है। यह पूरे देश की समस्या है। एक समय था, जब इंडियन फुटबॉल टीम के कप्तान भी राजस्थान से गए हैं। लेकिन उस बात को काफी लंबा वक्त हो गया है। ऐसे में प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल के साथ ही फुटबॉल क्लबों को भी मजबूत और सक्रिय कर काम करेंगे।

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में सिर्फ जयपुर ड्रिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन में विवाद है। हम नहीं चाहते हैं राजस्थान का फुटबॉल जयपुर की वजह से पीछे रहे। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए हमने कुछ उपाय भी सोचे हैं। ताकि जयपुर के खिलाड़ी किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित न रह जाए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading