☜ Click Here to Star Rating


पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर ने किए श्रीजी प्रभु की उत्थापन झांकी के दर्शन। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीवी कलाकार स्मृति ईरानी ने रविवार को नाथद्वारा पहुंची। उन्होंने श्रीजी प्रभु की उत्थापन झांकी दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर भी साथ थीं।

.

स्मृति ईरानी ओर एकता कपूर ने मोती महल दरवाजे से मंदिर में प्रवेश किया, जहां उन्होंने उत्थापन झांकी के दर्शन किए। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने तिलकायत पुत्र विशाल बावा से आशीर्वाद लिया। उनका मंदिर परम्परानुसार उपरना ओढ़ाकर श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान स्मृति ईरानी और एकता कपूर ने विशाल बावा से चर्चा भी की।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक में निभाया तुलसी का रोल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का अहम रोल निभाया था और ईरानी को इस सीरियल से बड़ी पहचान मिली थी। आज उनके साथ इसी टीवी सीरियल की निर्माता रही एकता कपूर भी साथ थीं। कपूर ने कई प्रसिद्ध धारावाहिक बनाए हैं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित सहित मंदिर के सेवक व कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा मौजूद रहे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर तिलकायत पुत्र विशाल बावा से चर्चा करते हुए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर तिलकायत पुत्र विशाल बावा से चर्चा करते हुए।

दर्शन के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री को उपरना ओढ़ाकर व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया।

दर्शन के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री को उपरना ओढ़ाकर व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया।

दर्शन के बाद फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर का स्वागत किया गया।

दर्शन के बाद फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर का स्वागत किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading