☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ में मंगलवार को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।

झालावाड़ में मंगलवार को मिनी सचिवालय में कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने नगर परिषद को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक परत वाले कप और

.

जिले में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। खनिज विभाग के सहायक खनिज अभियंता को माइनिंग लीज के अलावा अन्य स्थानों पर चल रहे क्रेशर की सूची तैयार करने को कहा गया। इस सूची में प्रोपराइटर के नाम भी शामिल करने होंगे। बैठक में शहर का ध्वनि प्रदूषण कम करने के उपायों पर चर्चा हुई। वेटलैंड डिमार्केशन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उप वन संरक्षक सागर पंवार, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश चंद मीणा, रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक वी.के. विजय, सहायक खनिज अभियंता राकेश मेघवाल और राजस्थान राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading