☜ Click Here to Star Rating


दौसा के लालसोट में ट्रक ड्राइवरों और आरटीओ अधिकारियों के बीच दौलतपुरा मोड़ पर मारपीट हो गई। कागजों की जांच का ट्रक ड्राइवर विरोध कर रहे थे।

.

RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर का गला दबाने का प्रयास किया। बचाव करने आए अन्य ड्राइवर की गर्दन भी दबाकर जकड़ लिया गया। ड्राइवरों ने अवैध वसूली और रुपए नहीं देने पर कागज फाड़ने व ट्रकों की चाबियां छीनने का आरोप लगाया है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे दौसा-जयपुर नेशनल हाईवे-148 पर हुई।

पहले ये 3 PHOTOS देखिए…

अवैध वसूली और दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए एक ट्रक ड्राइवर ने बोलेरो का गेट खोलकर चाबी निकाल ली। आरटीओ कर्मी ने उसे पकड़ लिया।

अवैध वसूली और दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए एक ट्रक ड्राइवर ने बोलेरो का गेट खोलकर चाबी निकाल ली। आरटीओ कर्मी ने उसे पकड़ लिया।

आरटीओ कर्मी और ट्रक ड्राइवर के बीच चल रही तनातनी देख इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने ड्राइवर का गला दोनों हाथों से दबाकर उसे ऊपर उठा लिया।

आरटीओ कर्मी और ट्रक ड्राइवर के बीच चल रही तनातनी देख इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने ड्राइवर का गला दोनों हाथों से दबाकर उसे ऊपर उठा लिया।

गला दबाने पर दूसरे ड्राइवर ने इंस्पेक्टर को धक्का देकर दूर हटाया और उसे रोकने का प्रयास किया।

गला दबाने पर दूसरे ड्राइवर ने इंस्पेक्टर को धक्का देकर दूर हटाया और उसे रोकने का प्रयास किया।

इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने धक्का देने वाले ड्राइवर को गर्दन से जकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया।

इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने धक्का देने वाले ड्राइवर को गर्दन से जकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया।

ट्रकों को जांच के लिए रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर आरटीओ टीम ने नियमित जांच के दौरान कई ट्रकों को रोका और उनके कागजात चेक करने लगी। इसी दौरान कुछ ट्रक ड्राइवरों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि उनके वाहनों में ओवरलोड माल नहीं है, फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

आपसी बहस के दौरान आरटीओ कर्मचारी सरकारी बोलेरो गाड़ी में जाकर बैठ गया। इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने बोलेरो का गेट खोलकर चाबी निकाल ली। बोलेरो में बैठे आरटीओ कर्मचारी ने ड्राइवर का हाथ पकड़कर चाबी वापस लेने का प्रयास किया। इसी बीच इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने ड्राइवर का गला दोनों हाथों से दबाकर ऊपर उठा दिया।

इस दौरान एक अन्य ट्रक ड्राइवर आया और इंस्पेक्टर को धक्का मारते हुए करीब 20 मीटर दूर ले गया तथा गला दबाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने धक्का मारने वाले ड्राइवर को गर्दन से पकड़कर जकड़ लिया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने छुड़ाया।

दौसा RTO जगदीश अमरावत ने कहा-

QuoteImage

ट्रक चालकों के आरोप निराधार हैं। आरटीओ टीम अपनी ड्यूटी कर रही थी।

QuoteImage

ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि आरटीओ कर्मचारियों ने कागज दिखाने के बावजूद उनसे अवैध वसूली की मांग की। जब विरोध किया तो आरटीओ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कागज भी फाड़ दिए गए और जबरदस्ती ट्रक की चाबियां छीन ली गईं।

RTO टीम की वसूली की यह खबर भी पढ़िए…

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर RTO के वर्दी वाले लुटेरे:ट्रक वालों से रोज 60 लाख की लूट, भास्कर रिपोर्टर ने 5 रात ड्राइवर-मजदूर बनकर जुटाए सबूत

महज 130 किलोमीटर के सफर में 4 RTO इंस्पेक्टर और उनकी टीम ट्रकों के ड्राइवरों से एंट्री के नाम पर वसूली करते हैं। लूट के लिए टोल बूथ स्टाफ, ढाबा संचालकों, धर्म कांटा संचालकों व स्थानीय बदमाशों के साथ मिलकर फुलप्रूफ सिस्टम भी बना रखा है। पढ़ें पूरी खबर…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading