☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर नगर परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधरसिंह सोढा ने सबके सामने JEN सुशील कुमार को थप्पड़ मारने की धमकी देकर हंगामा किया था। 

जैसलमेर में पूर्व बीजेपी पार्षद गिरधरसिंह सोढा पर शहर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। नगर परिषद के JEN सुशील कुमार ने पूर्व पार्षद के खिलाफ मारने की धमकी देना व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताय

.

दरअसल बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधरसिंह सोढा ने सबके सामने JEN सुशील कुमार को थप्पड़ मारने की धमकी देकर हंगामा किया था। इस दौरान मौजूद जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी खासे नाराज हुए और पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने को कहा। इस घटना से नाराज होकर JEN ने शहर थाना कोतवाली में मारने की धमकी देना और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है।

जैसलमेर नगर परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधरसिंह सोढा ने सबके सामने JEN सुशील कुमार को थप्पड़ मारने की धमकी देकर हंगामा किया था। इस दौरान मौजूद जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी खासे नाराज हुए और पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने को कहा।

जैसलमेर नगर परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधरसिंह सोढा ने सबके सामने JEN सुशील कुमार को थप्पड़ मारने की धमकी देकर हंगामा किया था। इस दौरान मौजूद जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी खासे नाराज हुए और पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने को कहा।

MLA छोटूसिंह भाटी के सामने हुई घटना नगर परिषद सभागार में बुधवार को शहरी सेवा शिविर का उद्घाटन विधायक छोटूसिंह भाटी ने किया। सभागार में ADM परसराम सैनी, कमिश्नर लजपाल सिंह व नगरपरिषद के तमाम अधिकारियों समेत कर्मचारी व लोग मौजूद थे। उसी दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद गिरधर सिंह सोढा ने नगरपरिषद JEN सुशील यादव पर दलाल कहने का आरोप लगाते हुए सबके सामने थप्पड़ मारने की बात कह दी।

इससे वहां मौजूद विधायक व ADM दोनों ही नाराज हुए और विधायक ने पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने की बात कही। ADM परसाराम ने भी कहा- थप्पड़ कैसे मार दोगे किसी कर्मचारी को। विधायक ने भी नाराजगी जताई। इस बीच लोगों ने बीच बचाव कर पूर्व पार्षद को वहां से रवाना कर दिया।

कमिश्नर बोले थे- नियमानुसार कार्रवाई करेंगे कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया- इस मामले में JEN द्वारा शहर कोतवाली थाने में मारने की धमकी देना और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल, सबके सामने अधिकारी को यूं धमकाना और दुर्व्यवहार करना कहां तक उचित है। इस तरह का व्यवहार कतई पसंद नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों ही में, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त को लेकर पुरानी बात चल रही थी। जबकि योजना की किश्त का बजट ही नहीं आया था। अब जैसे ही आया है, तो शिविर के पहले ही दिन हमने 50 से भी ज्यादा लोगों को किश्तें जारी कर दी है। उसके बावजूद इस तरह से हंगामा खड़ा करके अधिकारियों को धमकाना उचित व्यवहार नहीं है।

यह खबर भी पढ़े… BJP के पूर्व पार्षद ने JEN को कहा-थप्पड़ मार दूंगा:हरकत देख MLA भाटी बोले- इसे बाहर निकालो; जैसलमेर के शहरी सेवा शिविर में हंगामा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading