☜ Click Here to Star Rating


अलवर में अनाज मंडी के व्यापारी के घर चोर घुस गया। चोर ने व्यापारी की पुत्रवधू और 2 साल की पोती को स्टोर रूम में बंधक बना लिया। यही नहीं, चोर ने करीब 15 मिनट तक महिला की गर्दन दबाकर रखी।

.

चोर ने महिला से कहा-

QuoteImage

तुम देशद्रोही हो, हम इतनी मेहनत करते हैं, तुमने घर में इतना सामान भर रखा है।

QuoteImage

बदमाश की पकड़ थोड़ी ढीली हुई तो महिला ने चोर को जोर से लात मारी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला और चोर को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रमेश निवासी केरवाड़ी गांव, थाना मालाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम एनईबी हाउसिंग बोर्ड के पीछे स्थित विजय नगर में हुई।

महिला ने बताया कि आरोपी मुझे और बच्ची को मार भी सकता था।

महिला ने बताया कि आरोपी मुझे और बच्ची को मार भी सकता था।

अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…

1. बदमाश ने कमरे का दरवाजा बंद किया केरवाड़ी थाना मालाखेड़ा के थाना इंचार्ज दिनेश मीणा ने बताया कि पीड़ित व्यापारी बाबूलाल पुत्र प्रभुदयाल गुप्ता निवासी एनईबी, विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला वंदना गुप्ता ने कहा कि शाम करीब 6.15 बजे वह घर के अंदर से बाहर गैलरी के पीछे स्टोर रूम में बिजली सप्लाई के मैन स्विच को देखने गई थीं।

उन्होंने अपनी बच्ची के साथ स्टोर रूम के अंदर घुस कर देखा तो मैन स्विच ऑफ था और इन्वर्टर के तार हटे हुए थे। तभी चोर गेट के पीछे खड़ा था। दरवाजे के पीछे मौजूद बदमाश ने उनकी गर्दन अपनी कांख में दबा ली। बदमाश ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

व्यापारी बाबूलाल अपने परिवार के साथ।

व्यापारी बाबूलाल अपने परिवार के साथ।

2. महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगीं वंदना गुप्ता ने कहा- उनकी 7 साल की बेटी तनाया घर के अहाते में खड़ी थी। वह भी जोर-जोर से चिल्लाईं। बेटी तनाया कमरे के दरवाजे पर पहुंची, लेकिन दरवाजा बंद था। उन्होंने बेटी को बोला कि गुड़िया, घर में चोर घुस गया है, मम्मी को बुलाकर लाओ। तभी घर के अंदर मौजूद देवरानी भारती आ गईं और कॉलोनी के लोग भी आ गए।

घर के सामने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर नाजिम निवासी ढाढ़ोली व लाला निवासी बारा भड़कोल मौके पर आए। उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया। नाजिम व लाला ने लोहे के सरिए से कमरे की कुंडी तोड़ दी, लेकिन बदमाश ने कमरे के अंदर रखे डंडे दरवाजे पर लगा दिए।

3. महिला ने बदमाश को जोर से लात मारी बदमाश की पकड़ थोड़ी ढीली हुई तो महिला ने बदमाश को जोर से लात मारी। तभी लोगों ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोल दिया। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। वह उन्हें व बच्ची को मार भी सकता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading