☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की कतार लगी हुई है। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चेन और लाख क

.

कई सेंटर्स पर अभ्यर्थी मोबाइल फोन और बैग रखने के लिए भटकते रहे। 8 सब्जेक्ट के 2129 पदों के लिए परीक्षा हो रही है। दो पारियों में होने वाला ये एग्जाम 12 सितंबर तक चलेगा।

इसके लिए 25 जिला मुख्यालय पर 1099 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 11 लाख 40 हजार 284 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन सुबह की पारी में 3 लाख 59 हजार 786 और दूसरी पारी में 3 लाख 59 हजार 786 कैंडिडेट्स बैठेंगे।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि- परीक्षा के सफल संचालन के लिए 8 विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading