☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में हुई बरसात व पाल टूटने के बाद भरे पानी ने कईं क्षेत्रों में मुसीबत बढ़ा दी है। पाल टूटने के बाद स्वास्तिक नगर में बिगडे़ हालात को लेकर प्रशासन अलर्ट है। यहां दिन रात 200 कार्मिक जुटे है और राहत कार्य जारी है।

.

बोराज तालाब की टूटी पाल के कारण आनासागर में पानी की आवक बढ़ी है। ऐसे में आनासागर से पानी की निकासी बढ़ा दी है। सड़क पर पानी आने से बजरंग गढ़ से महावीर सर्कल का मार्ग पूरी तरह बंद है। वहीं सूचना केन्द्र चौराहे से आगरा गेट की तरफ की सड़क पर पानी बह रहा है।

नीचली बस्तियों सहित आम का तालाब, स्वास्तिक नगर आदि क्षेत्रों की गलियों में पानी भरा है। नगर निगम की ओर से मडपम्प लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन लगातार दौरे कर रहा है।

बता दें कि अजमेर शहर में अब तक 1100 एमएम बारिश हो चुकी है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 250 एमएम वर्षा अधिक दर्ज की गई है। इसी प्रकार पूरे जिले में ही भारी वर्षा हुई है। इस कारण जिले के 95 प्रतिशत जल स्त्रोत ओवरफ्लो हो रहे है। शेष जल स्त्रोत भी लगभग पूर्ण भर चुके है।

अजमेर में कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर पिछले कुछ दिनों से जारी है।

अजमेर में कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर पिछले कुछ दिनों से जारी है।

,,



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading