कोटा में गुरुवार को देश के सबसे बड़े 221 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।एक दिन पहले भीगने के कारण रावण का पुतला पूरी तरह जल नहीं पाया।
मेघनाद का पुतला जल रहा था। इसी दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। समय रहते हाथी को काबू में कर लिया गया।
वहीं जयपुर जिले के शाहपुरा में रावण का पुतला गाड़ी पर रखकर दशहरा मैदान में ले जाया जा रहा था। अचानक चलती गाड़ी में बीच सड़क रावण जलने लगा। गाड़ी का ड्राइवर भी कूद कर भाग गया। इसके बाद भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे।
जयपुर के आदर्श नगर में बारिश के कारण पुतले भीग गए, ऐसे में पेट्रोल डालकर दहन करने की कोशिश की जा रही थी, इसी दौरान अचानक रावण का पुतला जमीन पर गिर गया। रावण के गिरते ही बगल में खड़ा कुंभकरण का पुतला भी गिर गया।

जयपुर के शाहपुरा में बीच सड़क चलती गाड़ी में ही जलने लगा रावण।
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में दशहरा उत्सव के दौरान कुंभकरण का जलता पुतला एक युवक पर गिर गया। हादसे में युवक लक्ष्मण राठौड़ घायल हो गया। वहीं डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। जयपुर के विद्याधर नगर में बारिश के कारण समय से पहले रावण दहन किया गया।
जोधपुर में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीगंगानगर में रावण के साथ कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया। उदयपुर में हनुमानजी ने रावण के सोने की लंका को पलभर में जला दिया।
प्रदेशभर में रावण दहन की तस्वीरें

जयपुर के आदर्श नगर में रावण का पुतला गिरने के बाद कुंभकरण का पुतला भी गिर गया।

सीकर में करीब 5 मिनट में रावण का 45 फीट का पुतला जल गया। भगवान राम ने अग्नि-बाण से पुतला दहन किया।

अजमेर में पुलिस ने भीड़ को रावण के पुतले के पास जाने से रोक दिया। इस पर विवाद हो गया। बाद में लोगों ने भगवान राम और लक्ष्मण को गोद में उठाकर रावण के पुतले के पास पहुंचाया।

कोटा में रावण दहन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान शिव बनकर नाचता कलाकार।

श्रीगंगानगर में दशानन का दंभ पलभर में चकनाचूर हो गया।

जैसलमेर में रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी जलाए गए।

कोटा में मेघनाद के पुतले के दहन के दौरान हाथी बेकाबू हो गया।

उदयपुर में हनुमानजी ने सोने की लंका जलाने के बाद जय श्री राम का जयघोष किया।

कोटा में रावण को पत्थर मारे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जोधपुर में 70 फीट के रावण का दहन किया गया।

बीकानेर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया।
विजयादशमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments